अवैध खाद भंडारण मैनपुर,खेत पहुंचे बिना ही फसल उगाने निकली 242 बोरी यूरिया… कृषि विभाग ने खोला खाद का गुप्त गोदाम

Sangani

By Sangani

अवैध खाद भंडारण मैनपुर के धुरवागुड़ी गांव में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त किया। अवैध भंडारण के मामले में नोटिस जारी, जवाब नहीं मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई।

गरियाबंद खरीफ सीजन की दस्तक के साथ जहां किसान अपने खेतों में फसल की तैयारी में जुटे हैं, वहीं कुछ लोग खाद को खेत तक पहुंचाने के बजाय गुप्त भंडारण में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब कृषि विभाग की टीम ने मैनपुर विकासखंड के धुरवागुड़ी गांव में छापामार कार्रवाई कर 242 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त कर लिया।

अवैध खाद भंडारण मैनपुर

अवैध खाद भंडारण मैनपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही

कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश तथा उप संचालक कृषि चंदन राय के मार्गदर्शन में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों की टीम द्वारा क्षेत्र के खाद-बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान धुरवागुड़ी निवासी मनमोहन राजपूत के निवास परिसर में बड़ी मात्रा में यूरिया उर्वरक का भंडारण पाया गया।

निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से रखी बोरियां की जप्त

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुल 242 बोरी यूरिया बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह भंडारण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के निर्धारित प्रावधानों के विपरीत पाया गया। कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विभागीय अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग बोला केवल अधिकृत विक्रेताओं ही खाद बीज ले

कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज खरीदें तथा खरीदारी का पक्का बिल अवश्य लें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी, मुनाफाखोरी या अवैध भंडारण जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विभाग का कहना है कि शासन किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहा है। ऐसे में अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैनपुर की यह कार्रवाई संकेत दे रही है कि इस खरीफ सीजन में खाद के ‘गुप्त गोदामों’ पर कृषि विभाग का शिकंजा और कस सकता है।

यह भी देखे..22 साल तक आश्वासन देता रहा सिस्टम, मुर्गा सेंटर चलाने वाले लोचन ने कर्ज लेकर बना दिया पुल ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!