गरियाबंद में SP की अनोखी पहल..महिला कमांडो संग सड़क पर उतरी पुलिस, शराबियों को दी अंतिम चेतावनी, मोहल्लों में मचा हड़कंप ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में SP की अनोखी पहल जिले के फिंगेश्वर में SP के निर्देश पर पुलिस और महिला कमांडो ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब केवल कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता और सख्ती का अनोखा संदेश देना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर फिंगेश्वर थाना पुलिस और महिला कमांडो की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को सड़कों पर उतरकर शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस पहल ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया।अभियान के दौरान पुलिस टीम वार्ड क्रमांक 7 सहित विभिन्न मोहल्लों में पहुंची, जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि अब सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पाए जाने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गरियाबंद में SP की अनोखी पहल

गरियाबंद में SP की अनोखी पहल महिलाओं ने खोला मोर्चा, पुलिस ने दिया भरोसा

वार्ड क्रमांक 7 की महिलाओं ने लंबे समय से शराबियों के आतंक और आए दिन होने वाले विवादों को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। महिलाओं की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए फिंगेश्वर पुलिस और महिला कमांडो की टीम मौके पर पहुंची और मोहल्ले में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया। पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर जोर

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी अहम होगी।

SP वेदव्रत की पहल बनी चर्चा का विषय

फिंगेश्वर में पुलिस और महिला कमांडो की संयुक्त मौजूदगी ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नशे के खिलाफ प्रभावी कदम बताया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में ऐसा माहौल बनाना है जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और उससे जुड़ी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।

यह भी पढ़ें..गरियाबंद जगन्नाथ रथ यात्रा 2026.. पुरी जैसा आध्यात्मिक वैभव, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य और विशाल रथ यात्रा का पूरा रूट और समय।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!