गरियाबंद में राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,गिरदावरी और नक्शा-बटांकन में प्रगति नहीं होने पर कई पटवारी निलंबित पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के चलते जिले के 9 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की इस सख्ती को लंबित राजस्व कार्यों में तेजी लाने और कार्यों के प्रति जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

गिरदावरी में प्रोग्रेस नहीं होने के चलते कार्यवाही
जानकारी के अनुसार, गिरदावरी, नक्शा सुधार और बटांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
गौरतलब है कि गिरदावरी किसानों की फसल संबंधी जानकारी और राजस्व अभिलेखों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। वहीं नक्शा सुधार और बटांकन से जमीन के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने तथा भूमि संबंधी विवादों के निराकरण में मदद मिलती है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही का सीधा असर आम नागरिकों और किसानों को मिलने वाली राजस्व सेवाओं पर पड़ता है।
हड़ताल से वापसी को लेकर भी नोटिस जारी
दूसरी ओर, पटवारियों की हड़ताल और काम पर वापस लौटने को लेकर भी प्रशासन की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संबंधित पटवारियों को कार्य पर लौटने के संबंध में जवाब देने के लिए नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन अब राजस्व कार्यों में बाधा और कामकाज में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।
एक तरफ गिरदावरी और नक्शा-बटांकन जैसे जरूरी कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर कार्रवाई हो रही है, तो दूसरी तरफ हड़ताल से कामकाज प्रभावित होने के मामले में भी जवाबदेही तय करने की कोशिश की जा रही है।
9 पटवारियों पर कार्यवाही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बढ़ेगा आंकड़ा
फिलहाल जिले भर के 9 पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई ने जिले के राजस्व अमले में हलचल बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की इस सख्ती के बाद लंबित राजस्व कार्यों में कितनी तेजी आती है और आम लोगों को इसका कितना लाभ मिलता है।
अपर कलेक्टर बोले काम पर लौटने जारी किया नोटिस
गरियाबंद अपर कलेक्टर पंकज डहिरे ने बताया की हड़ताल पर जाने वाले सभी पटवारी को नोटिस जारी किया गया है । तय समय पर जवाब नहीं मिलने और जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जावेगी ।
यह भी पढ़ें..भाषा की दीवार तोड़कर न्याय तक पहुंची मासूम की आवाज, गोंडी-हल्बी में बयां की पीड़ा, सौतेले पिता को मिली उम्रकैद ।