नोनी बाबू छात्र प्रोत्साहन योजना : मेहनत का मिला मेगा इनाम गरियाबंद की 3 होनहारों छात्राओं को मिली स्कूटी और 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि ।

Sangani

By Sangani

नोनी बाबू छात्र प्रोत्साहन योजना गरियाबंद जिले के तीन मेधावी विद्यार्थियों को नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, स्कूटी सहायता और सम्मान पत्र प्रदान किए गए,जानिए पूरी खबर पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद कड़ी मेहनत, लगन और सफलता का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है। गरियाबंद जिले के लिए उस समय गर्व का क्षण बन गया जब श्रम विभाग द्वारा संचालित नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत जिले के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।।कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल तालियों और बधाइयों से गूंजता रहा।

नोनी बाबू छात्र प्रोत्साहन योजना

नोनी बाबू छात्र प्रोत्साहन योजना ,मुख्यमंत्री के माध्यम से मिला सम्मान, हर विद्यार्थी को 2 लाख रुपये की सहायता

योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के माध्यम से डमी चेक प्रदान किए गए। विशेष बात यह रही कि प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। तीनों छात्रों का नाम कुमारी भारती जांगड़े,कुसुमलता विप्रे, और तनीषा साहू है।

सहायता राशि का विवरण

1 लाख रुपये मेधावी प्रोत्साहन राशि
1 लाख रुपये स्कूटी क्रय हेतु सहायता

इस प्रकार तीनों विद्यार्थियों को कुल मिलाकर 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

मेडल और प्रशस्ति पत्र से भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम में कलेक्टर भगवान सिंह उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।।अधिकारियों ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को उड़ान दे रही योजना

श्रम अधिकारी जयंती बंसल ने बताया कि नोनी-बाबू मेधावी प्रोत्साहन सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है, जो अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

पूरे जिले में खुशी का माहौल

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। तीन मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने पूरे गरियाबंद जिले में खुशी और गौरव का माहौल बना दिया है। यह सम्मान केवल तीन विद्यार्थियों का नहीं, बल्कि उन सभी मेहनती छात्रों के सपनों का सम्मान है जो चुनौतियों के बीच भी सफलता की नई इबारत लिखने का साहस रखते हैं।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद वन विभाग की कार्यशैली पर उठते सवाल ? खेती करो तो जुर्माना ? शिकायत करो तो दबाव, आदि-वासी किसान के आरोपों से उठे सवाल ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!