इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा 2 लाख रुपये तक वेतन, 3500 पदों पर भर्ती शुरू ।

Sangani

By Sangani

इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका इजराइल में होम-बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये तक वेतन, आवास, भोजन और मेडिकल सुविधा मिलेगी जानें पूरी प्रक्रिया पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद अगर आप विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सिर्फ 10वीं पास हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। भारत और इजराइल के बीच हुए समझौते के तहत होम-बेस्ड केयर गिवर (Home-Based Caregiver) के 3,500 पदों पर भर्ती की जा रही है।
सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। यही नहीं, आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा और वार्षिक अवकाश जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका

इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका,कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो।
इसके अलावा अभ्यर्थी के पास:
कम से कम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट
शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना
न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर
न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम
पहले इजराइल में कार्य नहीं किया हो
जैसी शर्तें अनिवार्य हैं।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा विशेष लाभ

केयर गिविंग से संबंधित 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा ANM, GNM, B.Sc Nursing, Physiotherapy, Nurse Assistant, Midwife तथा General Duty Assistant जैसे क्षेत्रों के प्रमाणपत्र धारक भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को इजराइली नियोजक द्वारा:
आवास सुविधा
भोजन व्यवस्था
चिकित्सा बीमा
9 राष्ट्रीय अवकाश
16 वार्षिक अवकाश
प्रदान किए जाएंगे। सभी निर्धारित कटौतियों के बाद भी अभ्यर्थियों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे।

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लियरेंस तथा इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू शामिल होगा। अंतिम चयन इजराइल के नियोक्ता द्वारा किया जाएगा।

जल्द करें आवेदन

रोजगार विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध विदेशों में रोजगार होम बेस्ड केयर गिवर लिंक के माध्यम से जल्द से जल्द पंजीयन कराएं।
विदेश में बेहतर भविष्य और आकर्षक वेतन की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें…नोनी बाबू छात्र प्रोत्साहन योजना : मेहनत का मिला मेगा इनाम गरियाबंद की 3 होनहारों छात्राओं को मिली स्कूटी और 6 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!