खेत तक पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई DAP… 126 क्विंटल खाद के साथ मेंटाडोर जब्त, अब सवाल किसके खेत में हरियाली उगने वाली थी?

Sangani

By Sangani

खेत तक पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई DAP गरियाबंद के देवभोग में पुलिस ने 126 क्विंटल DAP खाद और मेंटाडोर जब्त किया, 8.78 लाख की कार्रवाई के बाद अवैध खाद कारोबार पर उठे बड़े सवाल पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद खरीफ सीजन में किसान DAP खाद के लिए दर-दर भटकते हैं, लेकिन दूसरी ओर बड़ी मात्रा में खाद का संदिग्ध परिवहन प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है, जिसने खाद की कालाबाजारी और अवैध सप्लाई नेटवर्क पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेत तक पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई DAP

खेत तक पहुंचने से पहले ही पकड़ी गई DAP मुखबिर की सूचना और फिर पुलिस का एक्शन

मुखबिर की सूचना पर देवभोग पुलिस ने ग्राम तेतलखुटी के पास घेराबंदी कर मेंटाडोर (आईसर) वाहन क्रमांक CG 07 CK 3719 को रोका। जांच में वाहन से DAP खाद की 280 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में लगभग 45 किलोग्राम खाद भरी थी। इस तरह कुल 12,600 किलोग्राम (126 क्विंटल) DAP खाद जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3.78 लाख रुपये आंकी गई।

खाद सहित मेटाडोर भी जब्त 8 लाख 78 हजार की संपत्ति जप्त

वाहन चालक युधिष्ठिर दनता (42 वर्ष), निवासी इंदागांव, परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया मामला अवैध परिवहन का पाए जाने पर पुलिस ने खाद के साथ लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का मेंटाडोर भी जब्त कर लिया। कुल 8.78 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

इधर किसान खाद के लिए लाइन लगा रहे उधर कालाबाजारी वाले वाहन में ढो रहे

किसान लाइन में, लेकिन ट्रक भर DAP सड़क पर विडंबना यह है कि जब किसान खाद की कमी की शिकायत करते हैं, तब दूसरी ओर ट्रकों और मेंटाडोरों में बड़ी मात्रा में DAP का संदिग्ध परिवहन सामने आ जाता है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी खेप किसके लिए भेजी जा रही थी? यदि दस्तावेज सही होते तो शायद यह मामला कभी सुर्खियां नहीं बनता।

पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यवाही के बाद कृषि विभाग को दी सूचना

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कृषि विभाग को भेज दी है। अब जांच इस बात पर केंद्रित होगी कि खाद कहां से लाई गई, किसके लिए भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि खाद, बीज या अन्य कृषि सामग्री के अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अवैध परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें…एक्सपायरी एक्सटिंग्विशर के भरोसे पढ़ रहे बच्चे.. फायर सेफ्टी या फायर से खिलवाड़ ? गरियाबंद के स्कूलों में भगवान भरोसे नौनिहालों की जान , जांच में खुली चौंकाने वाली हकीकत ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!