गरियाबंद के सिकासार बांध से आज खुलेगा पानी का गेट लगातार बारिश के बाद पानी छोड़ा जाना है, जिसे शाम तक बढ़ाकर और ज्यादा छोड़ा जाएगा। अधिक बारिश की स्थिति में पैरी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सिकासार जलाशय से मंगलवार को नियंत्रित तरीके से पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग ने दोपहर से 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। यदि जलाशय में पानी की आवक बढ़ती रही तो डिस्चार्ज को हर घंटे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए शाम तक 5 हजार क्यूसेक तक पहुंचाया जाएगा।

गरियाबंद के सिकासार बांध से आज खुलेगा पानी का गेट किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिले में बारिश का दौर तेज बना रहता है तो पैरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों और नदी में आने-जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
जलाशय की स्थिति पर लगातार नजर
जल संसाधन विभाग के अनुसार जलाशय में पानी की आवक लगातार मॉनिटर की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मात्रा में और वृद्धि की जा सकती है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
जलसंसाधन विभाग की अपील
यदि आप पैरी नदी, सिकासार, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा या नदी किनारे के गांवों में रहते हैं तो अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।