96 घंटे बाद खुला राज आखिर कहां और किस हाल में मिला कोपरा एनीकट में बहा युवक का शव ?

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में कोपरा एनीकट हादसे के 96 घंटे बाद युवक का शव नदी में तैरता मिला। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, शव निकालने की तैयारी जारी पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद कोपरा एनीकट में शुक्रवार को नदी के तेज बहाव में बहने के करीब 96 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ है। मंगलवार को तर्रा नदी में पानी के ऊपर शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था। हादसे के बाद गरियाबंद से पहुंची SDRF की टीम ने लगातार कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया था। कोपरा एनीकट से लेकर चौबेबांधा तक करीब 14 किलोमीटर के जलक्षेत्र में युवक की तलाश की गई, लेकिन उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अब हादसे के करीब 96 घंटे बाद तर्रा नदी में युवक का शव पानी के ऊपर तैरता मिला। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव को नदी से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।

शव मिलने के बाद पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और पहचान की प्रक्रिया पूरी करेगी। हादसे के बाद से जारी सर्च ऑपरेशन का आखिरकार शव मिलने के साथ अंत हुआ है।

यह भी पढ़ें..गरियाबंद में आखिर कितनी लंबी है संक्रमण की चेन ? 15 टेस्ट के बाद स्वाइन फ्लू के और नए मामले, अब संपर्क में आने वाले लोगों की होगी जांच ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!