गरियाबंद NH-130C पर अब गौवंश से नहीं होंगे हादसे, रात में चमकेगी गायों की लाल पहचान ।

Sangani

By Sangani


गरियाबंद NH-130C पर अब गौवंश से हादसे रोकने की पहल, रात में वाहन चालकों को दूर से दिखाने के लिए गायों के गले में बांधी जा रही रेडियम पट्टी।

गरियाबंद गरियाबंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-130C पर शाम ढलते ही सड़क पर बैठे गौवंश वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी दूर से दिखाई नहीं देने के कारण कई बार हादसों की स्थिति बनती है। इसी समस्या को देखते हुए NH-130C का निर्माण कर रही M/s Subhash Kumar Agrawal Company ने सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अनोखी पहल शुरू की है।

कंपनी की ओर से सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश के गले में रेडियम वाली पट्टी पहनाई जा रही है। इसका उद्देश्य रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद गौवंश दूर से ही दिखाई देना है, ताकि चालक समय रहते वाहन की गति कम कर सकें और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

गरियाबंद NH-130C

गरियाबंद NH-130C अंधेरे में चमकेगी रेडियम पट्टी, दूर से दिखेगा गौवंश

NH-130C पर खासकर शाम के बाद सड़क पर बैठे या घूमते गौवंश के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वाहनों की तेज रोशनी पड़ने पर रेडियम पट्टी चमकेगी, जिससे चालक को सड़क पर मौजूद पशु का पहले ही पता चल सकेगा। यह पहल गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है।

स्थानीय स्तर पर यह समस्या लंबे समय से देखी जाती रही है। सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी के कारण वाहन चालक को ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।

निर्माण कंपनी की टीम ने संभाली जिम्मेदारी

इस पहल में कंपनी की परियोजना टीम की भूमिका सामने आई है। अमन कुमार दुबे – प्रोजेक्ट मैनेजर, पुष्पराज पटेल – सीनियर स्ट्रक्चर ,इंजीनियर अमित दुबे – एचआर एडमिन सतेंद्र पटेल – स्ट्रक्चर इंजीनियर, मुकेश यादव – लैब इंचार्ज प्रियंशु मिश्रा – स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पटेल – स्टोर इंचार्ज सहित टीम के सदस्यों की देखरेख में यह पहल की जा रही है।

यह कदम सड़क निर्माण से आगे बढ़कर रोड सेफ्टी और पशु सुरक्षा को जोड़ने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह व्यवस्था लगातार प्रभावी ढंग से लागू होती है तो रात के समय NH-130C पर गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

प्रशासन को स्थाई समाधान करना होगा

सड़क पर गौवंश की मौजूदगी केवल पशु सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा का भी गंभीर मुद्दा है। ऐसे में रेडियम पट्टी जैसी पहल तत्काल जोखिम कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही लंबे समय में सड़क किनारे पशुओं के विचरण को रोकने और सुरक्षित व्यवस्था बनाने पर भी संबंधित विभागों को ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में 4 महीने बाद फिर लौटा तेंदुआ, कुत्ते को दबोचकर ले जा रहा था, ग्रामीणों ने मचाया शोर तो भागा ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!