छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 17 जून का गरियाबंद दौरा अचानक निरस्त कर दिया गया। अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया, लेकिन असली वजह सामने नहीं आई। जानिए पूरा मामला।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के 17 जून को प्रस्तावित गरियाबंद दौरे पर अचानक ब्रेक लग गया है। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय से जारी एक फैक्स संदेश में उनके गरियाबंद प्रवास कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया गया।
हालांकि आदेश में दौरा रद्द करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

प्रोटोकॉल जारी होने के बाद रद्द हुआ प्रोग्राम
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली थीं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागों को कार्यक्रम की सूचना पहले ही भेजी जा चुकी थी। ऐसे में अंतिम समय पर कार्यक्रम रद्द होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह कौन सी परिस्थितियां थीं, जिनके कारण दौरा निरस्त करना पड़ा।
उत्साहित कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम रद्द होने के बाद निराशा
दौरे के दौरान जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही थी। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद अब उन लोगों में भी निराशा देखी जा रही है, जो विधानसभा अध्यक्ष के आगमन का इंतजार कर रहे थे।
फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से केवल इतना ही कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि गरियाबंद का यह महत्वपूर्ण दौरा कब पुनर्निर्धारित होगा और आखिर इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या है।
कार्यक्रम रद्द होने का आदेश विशेष सचिव ने किया जारी
कार्यक्रम रद्द होने की सूचना की विधानसभा अध्यक्ष के सचिव द्वारा की गई जारी ..हालांकि आधिकारिक रूप से किसी भी अन्य कारण की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में जब तक नई तारीख और विस्तृत जानकारी सामने नहीं आती, तब तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहेगा।
यह भी पढ़ें..CM विष्णु देव साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेता के घर पहुंची पुलिस, आखिर ऐसा क्या होने वाला था कि कर दिया नजरबंद?